Wednesday, August 31, 2016

#केजरीवाल_सरकार_के_रत्न_संदीप__कुमार_का_सेक्स_टेप_कांड



मुख्यमंत्री केजरीवाल की सरकार के एक महारत्न महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के मंत्री #संदीप_कुमार आज एक वीडियो में एक लड़की के साथ रंग रलियां मनाते पाए गए। ये वही मंत्री हैं जिन्होंने कभी एक बयान दिया था कि वो महिलाओं का इतना सम्मान करते हैं कि प्रतिदिन अपनी पत्नी के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लेकर घर से निकलते हैं। अब यही मंत्री महिला कल्याण मंत्रालय का भर सँभालते हुए एक सेक्स टेप में एक महिला का यों शोषण करते हुए दिखाई दिए हैं। मामला सामने आया तो ये मंत्री भूमिगत हो गए हैं।

मामला जब एबीपी न्यूज़ पर रात 8 बजे चला तो केजरीवाल जी ने आधे घंटे में मंत्री को बर्खास्त कर आम आदमी पार्टी की फजीहत को रोकने का प्रयास किया।

मगर मन में एक सवाल कोंध रहा है कि महिला एवं बल कल्याण की आड़ में अय्याशी करने वाले मंत्री को केजरीवाल आखिर इतना बड़ा काण्ड होने के बाद भी अपनी पार्टी में क्यूं रखना चाहते हैं? केजरीवाल में मंत्री संदीप को मंत्री पद से हटाया तो क्यों नहीं उसे पार्टी और विधायक पद से हटाते?

क्या आम आदमी पार्टी ऐसे अय्याश लोगों का समर्थन करती है? अगर नहीं तो क्यों संदीप कुमार को पार्टी से नहीं निकला जाता। पार्टी की नींव ईमानदार सरकार के नाम पर टिकी है तो केजरीवाल अपने मंत्री को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा कर इसकी मिसाल क्यों नहीं पेश कर रहे। मैं जानता हूं कि वो ऐसा नहीं करेंगे।

अब मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक और सच सुनिये।
केजरीवाल के अनुसार उन्होंने संदीप कुमार को सेक्स टेप मिलते ही मंत्री पद से महज आधे घंटे में हटा दिया। मगर एबीपी न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि इस सेक्स टेप की सीडी शिकायत कर्ता ने 15 दिन पहले केजरीवाल को भेज दी थी। मगर जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने cd चैनल को दी। चैनल पर चलने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की।

- पवन कुमार

Friday, August 26, 2016

दिल्ली में 2 बेटियों की दिल को झकझोर कर रख देने वाली दास्तान,,,,,,,,



बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के अभियान का सरकार कितना ही प्रचार क्यों न कर ले,,मगर कड़वा सच यह है कि हमारे समाज में आज भी ऐसी घटिया और कुंठित मानसिकता के लोग हैं जो बेटियों को अपना बोझ समझते हैं। ये लोग बदलने वाले नहीं हैं। ऐसी ही 2 बेटियों की दिल को झकझोर कर रख देने वाली सच्ची घटना आप लोगों के सामने रख रहा हूं।।।। घटना कहीं दूर नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके की है। जिसे सुन कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे और दिल में दर्द भी।।।।

समयपुर बादली के एक मकान में करीब 10 दिनों से बंद भूखी प्यासी दो मासूम बहनों को मुर्दा जैसे हालात में कमरे से पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिर में जगह जगह गहरे घाव, और सैकड़ों कीड़े रेंगते मिले। कमरे में एक टूटी चारपाई पर एक दूसरे का हाथ थामे मासूम बहनें दम तोड़ने के कगार पर पहुंच चुकी थीं।

 महज 8 साल की हिमांशी व 3 साल की दीपाली का कसूर सिर्फ इतना है कि, वह बेटियां हैं। मां बाप इन्हें बोझ मानते थे। छोड़कर चले गए। इकलौते बेटे को साथ ले गए। मासूमों की सिसकती आहें, कमरे की चारदीवारी से बाहर नहीं आ पा रहीं थीं।

बस, कमरे से तेज बदबू बाहर आ रही थी। जब आसपास के लोगों ने झांककर देखा। अंदर रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा सामने था। फौरन पुलिस को कॉल की गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर घुस पाना मुश्किल था। मुंह पर कपड़ा रख पुलिस अंदर जा सकी। सड़ी गली हालत में दोनों बच्चियों की बस सांसें चल रही थीं। अड़ोसी पड़ोसियों की आंखें नम थीं।

सीनियर पुलिस अफसरों के मुताबिक 19 अगस्त की दोपहर 11:58 बजे मकान मालिक नंदकिशोर की तरफ से कॉल मिली थी। हाउस नंबर 304, शिव मंदिर के पास राधा विहार, नेपाली कॉलोनी पुलिस टीम पहुंची। इस घर में ग्राउंड फ्लोर पर करीब दो साल से किराए पर वह परिवार रहा था। इनमें 35 साल का बंटी, उसकी वाइफ रजनी, 5 साल का बेटा और 8 व 3 साल की बेटियां हैं। बंटी शराब का आदी था। कमाना छोड़ दिया था। करीब 2 महीने पहले रजनी बेटे को अपने साथ लेकर चली गई। बेटियों को उनके हाल पर छोड़ गई।

हिमांशी और दीपाली कमरे में अकेली मां की याद में तड़पती रहतीं। शराबी पिता बेटियों को ताने देता था। खाने पीने का कुछ सामान भी नहीं बचा था। कमरे में हवा का साधन भी नहीं। भीषण गर्मी में घुटन वाले इस कमरे में मक्खी, मच्छर फैले हुए थे। भूख प्यास से बिलखती बच्चियां मां के जाने के बाद निढाल पड़ी रहतीं।

उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। पिता बंटी भी बेटियों को कोसता रहता। 10 अगस्त को वह भी दोनों बेटियों को छोड़कर चला गया। बंटी ने बेटियों की सुधबुध तक नहीं ली। दोनों बच्चियां टूटी चारपाई पर पड़ी रहीं। संक्रमण की वजह से सिर में फोड़े फुंसी फैल गए थे। उनमें पस बढ़ता चला गया, सिर में कीड़े पड़ गए। जब कि 3 साल की मासूम बच्ची को कुछ होश ही नहीं था। बहन का हाथ थामे थी। सिर से सैकड़ों कीड़े रेंगते हुए चारपाई पर भी घूम रहे थे।

पुलिस टीम दोनों बच्चियों को मरणासन्न हालत में बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखी तो सन्न रह गए। सड़ने गलने से इंफेक्शन की नौबत ब्रेन तक आ चुकी थी। उन्हें मौत के मुंह से बचाने के लिए 4 दिन तक स्पेशल ट्रीटमेंट किया गया। अब हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। दोनों बहनें अस्पताल के वार्ड नंबर 32 में बेड नंबर 37 पर हैं। उन्हें सभी जरूरी आहार दिया जा रहा है। देखभाल के लिए समयपुर बादली थाने के दो पुलिस वालों की 24 घंटे डे नाइट ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस वालों ने किया कंट्रीब्यूशन

जिन हालात में बच्चियों को बाहर निकाला गया। समयपुर बादली थाने का पुलिस स्टाफ उन्हें बचाने की मुहिम में जुट गया। एसएचओ अनिल समोटा, एसआई दीपक व अन्य स्टाफ के लोगों ने अपनी अपनी मर्जी से पैसा कंट्रीब्यूट किया। बच्चियों के लिए नए कपड़े खरीदकर दिए। उनके मनपसंद खाने पीने की चीजें मुहैया कराई। अस्पताल में देखभाल के लिए दो पुलिस वाले उनके लिए खाने पीने से लेकर कपड़ों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। एसीपी एस एस बल्लभ, एसएचओ अनिल डेली अस्पताल में जाकर बच्चियों से मिलते हैं।

दादी ने किया अपनाने से इंकार

मां बाप की खोजबीन में जुटी पुलिस को बच्चियों की दादी के बारे में पता चला। करीब 80 साल की बुजुर्ग रामेश्वरी देवी ओल्ड एज होम में रहती है। पता चला कि बंटी ने उन्हें निकाल दिया। काफी समय तक दर दर भटकती रहीं। फिर लौटकर नहीं गईं। पुलिस ने उनसे संपर्क साधा और बच्चियों के देखभाल की बात कही तो उन्होंने भी अपनाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने फिलहाल सीडब्ल्यूसी को रिर्पोट भेजी है। जहां से जवाब मिला है कि पूरी तरह स्वस्थ हो जाने तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाए। उसके बाद रिहेबिलिटी सेंटर भेजा सकेगा।

Tuesday, August 23, 2016

#नरेंद्र_मोदी_के_पास_इतनी_है_धन_दौलत



क्या आप जानते हैं देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितनी धन दौलत है। नहीं जानते तो आपके लिए यह जानना बेहद जरुरी है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा डाला गया है। जिससे कि देश की जनता जान सके कि उसके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि की धन दौलत कितनी है।

आप सोच रहे होंगे कि देश के प्रधानमंत्री के पास करोड़ो की धन दौलत होगी। आखिर भारत बड़ा देश है और यहाँ तो चपरासी तक के पास कई करोड़ मिल जाते हैं  लेकिन मोदी जी के बारे में ये सच्चाई बिल्कुल अलग है। मोदी सरकार ने अपने मंत्रि‍यों की संपत्ति का खुलासा किया है। जिसमें पीएम मोदी की प्रॉपर्टी की बात सामने आई है कि पीएम मोदी के पास न तो कोई प्रॉपर्टी है और न ही कोई कार।

 पीएमओ वेबसाइट के अनुसार पीएम मोदी की प्रॉपर्टी को लेकर ये खुलासा हुआ है।

मोदी जी के पास  नकद के नाम पर केवल 89 हजार 700 रुपए हैं  तथा उनके बैंक में 2 लाख 9 हजार 296 रुपये हैं, जबकि बैंक एफडी 51 लाख 27 हजार 428 रुपये हैं। उनके पास एल एंड टी का 20 हजार का बॉन्ड और नेशनल सेविंग्स स्कीम में 3 लाख 28 हजार 106 रुपए हैं। वहीं एलआईसी की एक पॉलिसी 1 लाख 99 हजार 31 रुपये की है, जबकि गहने के नाम पर चार सोने की अंगूठी के नाम पर 1 लाख 27 हजार 645 रुपए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि पीएम के पास कोई जमीन नहीं है। कोई कार नहीं है। कोई लोन भी नहीं है। मोदी कुल मिलाकर केवल 73 लाख 36 हजार 996 के मालिक हैं।

मोदी जी के पास दुबई में कोई फ्लैट नही है , ना दिल्ली में कोई घर है एक प्लाट अहमदाबाद में था जो उनके मुख्यमंत्री कोटे से मिला था उसको भी मोदी जी दान कर चुके हैं ,, मोदी कभी मुख्यमंत्री रहते या प्रधानमंत्री रहते हुए भी कोई भी कहीं से भी मिला उपहार स्वयं के लिए नही रखते  उनके लिए सारे उपहार देश की संपत्ति हैं , मोदी जी की माँ आज भी 8*8 के कमरे में रहती है जबकि मोदी 13 साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं और 2 साल से भी ज्यादा से परधानमंत्री हैं |

यहाँ आपको एक बात और बता दें कि मोदी जी PM के रूप में सरकारी आवास में रहते हुए अपने खाने पीने का और मोबाइल का बिल खुद वहन करते हैं सरकार से इसके लिए कोई पैसा नही लेते , क्या आपको गर्व हो रहा है ऐसे PM पर ? हमे तो निश्चित रूप से गर्व है |

Sunday, July 17, 2016

‪#‎जनता_चाहे_केजरीवाल_से_मुक्ति‬

जरा सोचिए, दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो अन्ना, योगेन्द्र , किरण और शाजिया जैसे खासम खास का सगा न हुआ वो किसका सगा होगा भला ?
जब से सरकार बनी है केजरीवाल ने सिवाय केंद्र सरकार को कोसने और अपने चमचों, मंत्रियों और विधायकों को धनवान बनाने के अलावा कुछ किया ही नहीं। फर्जी डिग्री वाले, पत्नियों को कुत्ते की तरह पीटने वाले, लड़की छेड़ने वाले, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वाले, फर्जी बिलों से लाभ लेने वाले सारे नोरतन आप में ही भरे पड़े हैं। खुद को ईमानदार बताने वाले केजरीवाल ने इन दागी लोगों से किनारा नहीं किया बल्कि इनका साथ देकर इन्हें प्रोत्साहन दिया और पार्टी में संरक्षण प्रदान किया।
ये वही केजरीवाल है जो आधे वेतन में विफयकों के काम करने की दुहाई चुनाव से पहले दे रहा था और चुनाव जीतने के बाद विधायकों का वेतन अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा 200 फीसद बढ़ा दिया। फ्री wifi की बात तो लोग भूल ही रहे हैं।
ये वही केजरीवाल हैं जिन्होंने नियमों के विपरीत जाकर अपने 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना कर लाभ के पदों की रेवड़ियां बांटी। अपनी हर नाकामी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराना आदत बन चुकी है केजरीवाल की।
ये वही केजरीवाल है जिसने जबरन दबाव डलवा कर कई पत्रकारों को नोकरी से निकलवा दिया। उन पत्रकारों को जो केजरीवाल को सच का आइना दिखा रहे थे।
दिल्ली में सिवाय पिछली सरकार द्वारा शुरू किये गए कार्यों को पूरा कर उसका श्रेय लेने और नाकामी का ठीकरा केंद्र के सर फोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया।
ये वही केजरीवाल हैं जो शीला dixit को जेल भेजने और सबूत होने की बात करते थे और बाद में उन्ही सबूतों को इस सरकार ने बेच दिया। शीला dixit से गुप्त समझौता कर लिया गया।
दिल्ली की जनता ने विकास के लिए जिस केजरीवाल को चुना था, वो अपनों का ही नहीं हुआ तो जनता का क्या होगा। दिल्ली की जनता आज केजरीवाल की वजह से खुद को ठगा महसूस कर रही है। क्योंकि जनता का पैसा उनके विकास पर काम और केजरीवाल की ब्रांडिंग और विज्ञापन पर ज्यादा खर्च हो रहा है।

फ्रांस की मीडिया ईमानदार है

फ्रांस की मीडिया ईमानदार है जो गल्फ देशों से रिश्वत नहीं लेती। यही वजह है कि उनमें सच लिखने की हिम्मत है। उन्होंने फ्रांस की घटना को लेकर लिखा है ‪#‎बास्टर्ड_इस्लामिक‬ । फ्रांस जैसे देश को समझते देर नहीं लगी कि आतंकवाद के पीछे की असली विचारधारा क्या है।
वही, दूसरी ओर अपने देश में कुछ ऐसे रिश्वतखोर मीडियाकर्मी हैं। जिन्हें गल्फ देशों से आतंकवादियों के आकाओं द्वारा मोटी रकम मिलती है। यही वजह है कि यहाँ जब किसी आतंकी को मारा जाता है तो मीडिया में लिखा जाता है ‪#‎and_they_hanged_yakoob‬ या फिर बुरहान ‪#‎द_यूथ_लीडर‬ । आतंकवाद के खिलाफ लिखने की बजाये यहाँ उसे हीरो साबित करने में जुट जाते हैं। आतंकियों के प्रति अपनी नमक हलाली साबित की जाती है। आखिर करें भी क्यों नहीं। इसके लिए मोटी रकम जो ली होती है।
मैं कहता हूं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। मगर कुछ मामलों को छोड़ कर आतंक के सभी मामलों में सभी आतंकी एक ही धर्म से ताल्लुक रखने वाले क्यों होते हैं??
अब समय आ गया है कि देश में ऐसे लोगों के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए जो आतंकवादी के पक्ष में आवाज उठाते है। ऐसे लोगों को देश से बाहर भेजना चाहिए। आतंकवादी का साथ देने वस्ल भी आतंकवादी होता है।

‎बास्टर्ड_इस्लामिक‬

देश और दुनिया भर के मुस्लिम युवाओं को धर्म के नाम पर अन्य धर्मों से नफरत सिखाने और उन्हें आतंकवाद की और प्रेरित करने वाले डॉक्टर जाकिर नाइक ने आज मदीना से स्काइप के जरिये अपनी प्रेस कांफ्रेंस के जरिये कुछ सवालों के जवाब देते हुए यह जता दिया कि उनका मुस्लिम लोगों के दुःख दर्द और परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। उनकी दिलचस्पी तो मुस्लिम युवाओं को आतंकवादी बनाने में है। जाकिर ने तमाम टीवी चैनलों के सामने कहा कि देश में कितने गरीब मुसलमान हैं और कितने अनपढ़ हैं और कितने बेरोजगार हैं। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। न ही वो इसका जवाब देना या जानकारी रखना उचित समझते हैं। ये सवाल टीवी के एक रिपोर्टर ने पूछा था। इससे पहले जाकिर ने अपने आतंक गुरु की पहचान बताते हुए कहा कि वैसे तो इस्लाम में आत्मघाती हमला जायज नहीं है, अगर कोई अपने कमांडर के कहने पर आत्मघाती हमला करता है तो इस्लाम उसे जायज मानता है। इतना ही नहीं धर्म और देश की रक्षा के लिए किसी की जान लेना और आत्मघाती हमला करना भी जायज है। इसके अलावा जाकिर ने अपनी प्रेसवार्ता में खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वो जांच के लिए तैयार है। जाकिर ने कहा कि वो बचाव में कुछ और वीडियो जारी करेंगे। अंत में उन्होंने देश के मुसलमानों को भावनात्मक बेवकूफ बनाने के लिए कहा कि उनके चैनल को इसलिए प्रतिबंधित किया गया क्योंकि ये एक मुस्लिम चैनल है। जिससे कि देश के मुसलमान भावनाओं में बहकर बेवकुफ बने और उसका साथ दें। और मुझे लगता है ऐसा होगा भी। अब आप ही बताये ऐसी सोच वाले जाकिर को आप क्या कहेंगे। बड़ी सफाई से जाकिर आतंकियों को उकसाने वाली सोच का प्रदर्शन कर गया और देश के सेक्युलरिस्ट, कम्युनिस्ट और केजरीवाल लॉबी के कानों पर जू तक न रेंगी। किसी की और से इस जाकिर के खिलाफ एक भी प्रतिक्रिया तक नहीं व्यक्त की गयी। ऐसे लोगों की पहचान जनता को कर लेनी चाहिए। जिन्हें देशहित नहीं बल्कि निजी हित प्यारा है। यही कारण है के ऐसे लोग जाकिर जैसे आतंक गुरुओं का साथ देते हैं और उनके खिलाफ नहीं जाते। ‪